Sat, Apr 27, 2024
image
शुक्रवार को क्या न करें /22 Dec 2023 11:10 AM/    71 views

शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, होगी धन की हानि

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन बेहद शुभ माना गया है। यह दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन संबंधी मुश्किलें नहीं होती हैं।
 
ऐसे में अगर आप मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दिन माता की विधि अनुसार पूजा करें। साथ ही इस दिन को लेकर कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिसका पालन अवश्य करना चाहिए।
 
शुक्रवार को क्या न करें ?
शुक्रवार के दिन कभी किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना गया है। कहा जाता पैसे उधार देने और लेने से माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं।
 
शुक्रवार के दिन को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि अगर इस दिन किसी को चीनी दिया जाए, तो शुक्र ग्रह कमजोर होता है। और शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का स्वामी कहा जाता है। ऐसे में अगर आपको धन-वैभव चाहिए, तो इस दिन भूलकर भी चीनी का दान न करें।
 
वैसे तो इस जगत में किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन शुक्रवार के दिन किसी स्त्री और किन्नर का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में स्त्री का अपमान कभी भी न करें। क्योंकि उन्हें लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।
 
ऐसा कहा जाता है कि शक्रवार के दिन जमीन या फिर घर नहीं लेना चाहिए। अगर आप इस दिन प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो यह बिल्कुल न करें। शुक्रवार का दिन प्रॉपर्टी से जुड़े काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

Leave a Comment