Sat, Apr 27, 2024
image
सिर्फ सुराग देने वालों को 2 करोड़ रुपये देने का वादा /18 Jul 2023 11:41 AM/    672 views

पालतू कुत्ता ढूंढने वाले को 11 करोड़ इनाम देने का ऐलान

बीजिंग । चीन में एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते को ढूंढने वाले को तकरीबन 11 करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान किया। कुत्ते का मात्र सुराग देने वालों को 2 करोड़ रुपये देने का वादा किया। कुछ दिनों के बाद वह कुत्ता मिल भी गया लेकिन उसके बाद जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नही की थी। मामला चीन के हेनान प्रांत का है। जानकारी के मुताबिक, यांग नाम के एक शख्घ्स का पालतू कुत्ता गुम हो गया था। 9 जुलाई को उसने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी पोस्ट की। उन्होंने बताया कि यह एक सेवानिवृत्त कुत्ता है जो झेंग्झौ के बेइलोंग झील क्षेत्र के पास से एक रात पहले लापता हो गया। अगर कोई उसे तलाशकर लाएगा तो पर्याप्त इनाम दिया जाएगा। कुत्ते के बारे में महत्वपूर्ण सुराग देने पर तकरीबन 2 करोड़ रुपये मिलेंगे। अगर कुत्ता मिल जाता है और सुरक्षति लौट आता है तो तकरीबन 11 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। यांग ने कहा कि तियानलांग नाम का यह कुत्घ्ता परिवार का करीबी सदस्य होने के अलावा काफी खास है। इसने देश के लिए भी योगदान दिया है। चेतावनी दी कि अगर किसी ने कुत्ते को चोट पहुंचाई तो न्याय पाने के लिए सबकुछ करेंगे और उस शख्स को सबक सिखाएंगे।
 चीन की सोशल मीडिया वीचौट पर इनाम का ऐलान होते ही कई लोग कुत्ते की तलाश में निकल गए। कुछ लोग झील की ओर भी भागे। उसी दिन दोपहर 3.40 बजे एक ग्रुप ने दावा किया कि उन्हें कुत्ता मिल गया है। इसकी पुष्टि भी हो गई। इतनी जल्दी कुत्ता मिल जाने के बावजूद यांग अपने वादे से मुकर गया। उसने कुत्घ्ता ढूंढने वाले को सिर्फ 56000 रुपये दिए। यांग ने कहा, उसने 10 मिलियन युआन का इस्तेमाल एक स्टंट के रूप में किया, लेकिन चाहे वह दो मिलियन या 10 मिलियन हो, यह एक असंभव दावा था। इसे पूरा नहीं किया जा सकता था।

Leave a Comment