Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / चीन के जियानयांग मे एक्सप्रेसवे पुल के निर्माण के दौरान हुआ हादसा

चीन के जियानयांग मे एक्सप्रेसवे पुल के निर्माण के दौरान हुआ हादसा

जियानयांग शहर में एक क्रेन के गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है

14 Sep 2023 12:04 PM 917 views

चीन के जियानयांग मे एक्सप्रेसवे पुल के निर्माण के दौरान हुआ हादसा

बीजिंग। चीन के जियानयांग शहर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। सिचुआन प्रांत की राजधानी जियानयांग शहर में एक क्रेन के गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जियानयांग शहर में तुओ नदी पर एक एक्सप्रेसवे पुल के निर्माण के दौरान क्रेन के गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। क्रेन के गिरने की वजह की जांच चल रही है।