Sun, Apr 28, 2024
image
इन चीनी कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध /09 Dec 2023 01:00 PM/    36 views

तीन चीनी कंपनियों से आयात करने पर लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका ने रविवार को आयोजित मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अफगानिस्तान, चीन और ईरान जैसे कुछ देशों के दर्जनों पर मानवाधिकार हनन के आरोप में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अमेरिका ने उइगर मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने पर तीन चीनी कंपनियों से भी आयात करने पर रोक लगा दी है।अमेरिका ने चीन की तीन प्रमुख कंपनियों कोफको शुगर होल्डिंग, शिजुआन जिंगवेदा टेक्नालिजी ग्रुप और एनहुई शिन्या से आयात पर रोक लगा दी है। श्रम कानूनों की अनदेखी के चलते चीनी उत्पादक कंपनी से लेकर धागा बनाने वाली कंपनी तक को प्रतिबंधित किया गया है। इन तीन कंपनियों पर रोक लगाने के बाद से अमेरिका ने अब तक कुल 30 चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इसके अलावा, अमेरिकी वित्त विभाग ने शुक्रवार को मानवाधिकार हनन के आरोप में नौ देशों के बीस से अधिक लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस, इंडोनेशिया और चीन पर वीजा प्रतिबंध लगाया है। अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के दमन पर तालिबान और चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकार हनन की शिकायतों के चलते दो चीनी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगा है।

Leave a Comment