Sat, Apr 27, 2024
image
मणिपुर हिंसा, विपक्ष पर निशाना, विश्वकर्मा योजना... /15 Aug 2023 12:05 PM/    81 views

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगभग 90 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र किया। मोदी ने कहा, मणिपुर के लोगों ने कुछ दिनों से शांति बनाए रखी है। शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा। केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है और करती रहेगी। देश मणिपुर के साथ है। मोदी ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से देश बदल रहा है। मेरे लाखों हाथ-पैर जो हिंदुस्तान के कोने-कोने में सरकार के हिस्से में काम कर रहे हैं, उन्होंने ब्यूरोक्रेसी को ट्रांसफॉर्म करने के लिए परफॉर्म करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने परफॉर्म करके दिखाया। जनता जुड़ गई तो वो ट्रांसफॉर्म होता नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने विश्वकर्मा योजना का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वकर्मा जयंती पर हम 13-15 हजार करोड़ रुपये से नई ताकत देने के लिए हम आने वाले महीने में विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे।
मोदी ने मोदी ने देशवासियों से तीन बुराइयों- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं पर सवालिया निशान खड़े करती हैं। हमें भ्रष्टाचार की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा है। इससे देश का दुर्भाग्य हुआ है।
जी 20 होस्ट करने का भारत को अवसर मिला है। पिछले एक साल से देश के हर कोने में जिस प्रकार से जी 20 के अनेक आयोजन व कार्यक्रम हुए हैं, उसने देश के सामान्य मानवी के सामर्थ्य से दुनिया को घ्परिचित करवा दिया है। भारत की विविधता को दुनिया अचंभे से देख रही है, जिस कारण भारत का आकर्षण बढ़ा है।
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तो देश एक विकसित भारत होगा। मैं यह बात अपने देश की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कहता हूं। आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है। पाई-पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है। मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं। मोदी ने कहा कि 2019 में मेरे काम को देखते हुए आप लोगों ने मुझे फिर आर्शीर्वाद दिया। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा। अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं।

Leave a Comment