Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / फिल्म पठान बनीं चर्चा का विषय

फिल्म पठान बनीं चर्चा का विषय

बेशरम रंग विवादों का हिस्सा बना हुआ

19 Dec 2022 01:53 PM 655 views

फिल्म पठान बनीं चर्चा का विषय

सोनिया शर्मा
फिल्म पठान  का नया गाना बेशरम रंग विवादों का हिस्सा बना हुआ है। अब इस गाने को अपनी आवाज देनी वाली सिंगर शिल्पा राव ने अपना पक्ष रखा है। शिल्पा राव से भी इस गाने को लेकर पहले कई सारे सितारों ने अपनी बात रखी है और विवादित टिप्पणी भी की है। खैर शिल्पा ने अब कहा है दीपिका इस गाने की जान हैं और उन्हीं की वजह से यह गाना इतना ज्यादा शानदार बन पाया है। मैंने वैसे तो दीपिका के लिए कई सारे गाने गाए हैं परंतु यह बहुत अलग और कठिन था। इस गाने में दीपिका का आत्मविश्वास झलक रहा है इस गाने को बहुत ही सहजता के साथ उन्होंने किया है। शिल्पा ने आगे कहा इस गाने के जारिए दीपिका ने बहुत लोगों को बहुत सारी महिलाओं को सहजता से अपनी स्किन और अपने वास्तविक रुप में रहना सिखाया है। इस गाने को पूरी दुनिया पसंद कर रही है और उम्मीद है कि यह बहुत आगे जाएगा। बता दें कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक गाने के बोल की वजह से हिंदुत्ववादी संगठन इसका पूरजोर विरोध कर रहे हैं।