Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / सिंगापुर में भारतीय मूल के मंत्री एस ईश्वरन पर लगे भ्रष्टाचार के 27 आरोप

सिंगापुर में भारतीय मूल के मंत्री एस ईश्वरन पर लगे भ्रष्टाचार के 27 आरोप

पार्टी और अपने पद से दिया इस्तीफा

18 Jan 2024 03:45 PM 121 views

सिंगापुर में भारतीय मूल के मंत्री एस ईश्वरन पर लगे भ्रष्टाचार के 27 आरोप

सिंगापुर। सिंगापुर में भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर भारतवंशी परिवहन मंत्री एस ईश्वरन ने सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी और सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया है। एस ईश्वरन ने कहा कि वह निर्दाेष हैं। उन्होंने अपने खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। ईश्वरन पर गुरुवार को अदालत में भ्रष्टाचार और एक लोक सेवक के रूप में कई अपराधों का आरोप लगाया गया। यह पहली बार है, जब सिंगापुर के किसी मौजूदा मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।