Sat, Apr 27, 2024
image
डब्ल्यूपीएल में करेंगी फ्रेंचाइजी की कप्तानी /02 Mar 2023 11:58 AM/    181 views

हरमनप्रीत कौर को आगामी महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी

सुनील शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आगामी महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि आगामी डब्ल्यूपीएल में हरमनप्रीत कौर फ्रेंचाइजी की कप्तान होंगी।
बता दें कि 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी हरमनप्रीत कौर को डब्ल्यूपीएल 2023 के लिए महिला खिलाड़यिं की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने कहा कि हरमनप्रीत कौर महिला खिलाड़यिं को अपना सर्वश्रेष्ठ खेलने के लिए प्रेरित करेंगी और उन्हें इसके लिए झूलन गोस्वामी व चार्लोट एडवर्ड्स का साथ मिलेगा, जो मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं।
 
नीता अंबानी ने क्या कहा
नीता अंबानी ने कहा, ’हम हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस की सबसे पहली महिला टीम की कप्तान पाकर उत्साहित हैं। राष्ट्रीय कप्तान होने के नाते उन्हेंने भारतीय महिला टीम को कई शानदार जीत दिलाई हैं। मुझे भरोसा है कि चार्लोट और झूलन के समर्थन से वो हमारी मुंबई इंडियंस महिलाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेंगी।’ उन्होंने आगे कहा, ’वो गर्व की अनुभूति कराएंगी और खेल में महिलाओं के लिए ज्यादा खुशी लाएंगी। हमारा ध्यान मुंबई इंडियंस के लिए नए अध्याय की शुरुआत पर लगा है। मैं हमारी लड़कियों को निडर और मनोरंजक क्रिकेट खेलते देखने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। हरमनप्रीत और पूरी मुंबई इंडियंस टीम को इस शानदार यात्रा के लिए शुभकामनाएं।’हरमनप्रीत कौर हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स और झूलन गोस्वामी के साथ खेल चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर ने दुनियाभर की टी20 लीग में भी हिस्सा लिया है। वो अब ऐसी टीम की कमान संभालेंगी, जिसमें से पहले ही कई बड़े नाम शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के पास कोचिंग स्टाफ में चार्लोट एडवर्ड्स (हेड कोच), झूलन गोस्वामी (गेंदबाजी कोच और मेंटर), देविका पालशिकर (बल्लेबाजी कोच) और लाइडिया ग्रीनवे (फील्डिंग कोच) हैं। मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 4 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ डीवाय पाटिल स्टेडियम पर खेलेगी।

Leave a Comment