Mon, Jun 16, 2025

Home/ मनोरंजन / आरआरआर ने फिर रचा इतिहास विदेश में देश का बढ़ाया नाम

आरआरआर ने फिर रचा इतिहास विदेश में देश का बढ़ाया नाम

फिल्म का गाना ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला

18 Jan 2023 01:51 PM 704 views

 आरआरआर ने फिर रचा इतिहास विदेश में देश का बढ़ाया नाम

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। हाल ही में एसएस राजामौली की फिल्म का गाना ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। इसे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग के खिताब से नवाजा गया। इसके कंपोजर एमएम कीरावणी ने इस पर खुशी जाहिर की थी। अब इसके बाद तेलुगू फिल्म आरआरआर को क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में एक नहीं दो-दो अवॉर्ड मिले। इसे इस इवेंट में बेस्ट फॉरेन लेंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड जीता है। क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन लॉस एंजेलिस में की गई थी। इसका आगाज रविवार को किया गया था। ऐसे में अब आरआरआर मूवी की ओर से ट्वीट किया गया है और खुशी जाहिर की गई है कि नाटू नाटू’ ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। उन्होंने लिखा कि इस बात को शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में नाटू नाटू ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। कंपोजर एमएम कीरावणी  ने इस अवॉर्ड को स्वीकार किया और इसकी खुशी को अपनी स्पीच के जरिए शेयर किया। उन्होंने क्रिटिक्स को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।