सुनील शर्मा
नई दिल्ली । देश में क्रिकेट लीग (आईपीएल) की सफलता के बाद हर खेल में लीग शुरु हुई है। जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक मंच मिला है। उसी को देखते हुए अब अब देश में शतरंज लीग (आईसीएल) भी शुरु होने जा रही है। इससे देश में युवा शतरंज प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। आईपीएल की तर्ज पर ही आईसीएल में भी देश भर से 6 से 8 टीमें भाग लेंगी। इसमें भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी अलग-अलग टीमें खरीदेंगी। इसके साथ ही विदेशी खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।
शतरंज को विश्वभर में लोकप्रिय बनाने के लिए आईसीएल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन इंडियन चेस फेडरेशन कर रही है। सभी राज्यों से खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही विदेशी खिलाड़ी भी इन टीमों में शामिल किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता शतरंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर और देश में खेलों में किस को बढ़ावा देने में अहम साबित हो सकती है। आईसीएल के चेयरमैन संजय कपूर ने कहा कि इस लीग का आयोजन इस साल के अंत तक होगा। इस प्रतियोगिता से शतरंज आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही देश में लोग इसके प्रति जागरूक होंगे। विशेष रुप से बच्चों का इसका लाभ होगा। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास भी होगा।