सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विषेश महत्व है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियां तैयार की जाती हैं। ऐसे में आप घर पर ही लड्डू गोपाल की झांकी तैयार कर सकते हैं। इससे आपको भगवान का आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही साथ ही कई प्रकार के दोष से भी मुक्ति मिलेगी।
मोर पंख से सजाएं झूला
मोर पंख भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक है। वह इसे अपने मुकुट पर धारण करते हैं। ऐसे में आप भगवान कृष्ण की झांकी को मोर पंख से सजा सकते हैं। मान्यता है कि इससे कालसर्प दोष (ज्ञंसेंतच क्वेी) से मुक्ति मिलती है, इसलिए आप कान्हा जी के झूले को मोर पंख से सजा सकते हैं।
बांसुरी है भगवान को प्रिय
बांसुरी भी भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसलिए जन्माष्टमी (ैीतप ज्ञतपेीदं श्रंदउंेीजंउप 2023) पर झांकी में श्रीकृष्ण की मूर्ति के पास बांसुरी जरूरी रूप से रखनी चाहिए। झांकी में बांसुरी रखने से घर में सुख-शांति आती है, वास्तु दोष का नाश होता है।
इस तरह सजाएं झांकी
श्रीकृष्ण को गाय से बहुत प्रेम है। ऐसे में आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए झांकी में गाय और बछड़े की मूर्ति भी रखें। इसके साथ ही आप भगवान की झांकी को वैजयंती के फूलों से सजा सकते हैं। ऐसा माना गया है कि यह फूल भाग्य में वृद्धि करते हैं।
क्या होनी चाहिए दिशा
वास्तु शास्त्र में घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है, इसलिए कान्हा जी झांकी को इसी दिशा में बनाया जाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष (टंेजन कवेी) से मुक्ति मिलता है।