Sun, Apr 28, 2024
image
आज देश में कल की तुलना में सोना और चांदी दोनों का दाम और बढ़ा /15 Mar 2023 11:50 AM/    395 views

सोना और चांदी की कीमतों में तेजी

पवन शर्मा
नई दिल्ली । देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी की कीमतों में अंतर होता है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी की कीमत बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के कीमतों में अंतर दिखेगा। देश के विभिन्न शहरों में रोजाना सोना-चांदी की कीमतें बढ़-घट रही हैं। बुधवार 15 मार्च को देश में कल की तुलना में सोना और चांदी दोनों का दाम और बढ़ा है। आज 22 कैरेट सोने का जनरल दाम 53,310 रुपए हो गया। कल 53,300 रुपये था। 24 कैरेट सोने का जनरल दाम 58,140 रहा। कल 58,130 रुपये था। एक केजी चांदी का दाम 68,300 रहा। कल 68,100 रुपए था। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी इसी कीमत के हिसाब से सोना-चांदी मिल रहे हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड 58,140 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। कल 58,130 रुपए था। आज चांदी 68,300 रुपए प्रति किलो पर खुली है। कल 68,100 रुपए थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में स्थिरता के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में 15 मार्च की फ्यूचर ट्रेड 88.00 रुपए की तेजी के साथ 58,140 रुपए पर कारोबार हो रहा है। चांदी मार्च 2023 की फ्यूचर ट्रेड 345.00 रुपए की तेजी के साथ 68,300 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Leave a Comment