Fri, Jun 13, 2025

Home/ राष्ट्रीय / कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए - माकन

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए - माकन

अजय माकन का बड़ा आरोप

16 Feb 2024 11:42 AM 150 views

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए - माकन

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि हमें कल जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं, बैंक उसका सम्मान नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच करने पर हमें पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं।
माकन ने आगे कहा कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।