Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / इरा बनेंगी नुपुर की दुल्हन

इरा बनेंगी नुपुर की दुल्हन

दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो गए है

28 Dec 2023 02:15 PM 159 views

इरा बनेंगी नुपुर की दुल्हन

 
बालीवुड एक्टर आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा खान जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। इरा जनवरी में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसकी एक झलक खुद इरा ने फैंस को दिखाई है। इरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शादी के फंक्शन की कई झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मेहमान डाइनिंग टेबल के पास बैठे हुए और महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में इरा कहते हुए नजर आ रही हैं कि हे भगवान, किसी महाराष्ट्रियन से शादी कर लो और केलवन ले लो। यह कितना मजेदार है। इसके अलावा एक तस्वीर में होने वाली दुल्हन इरा अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि आमिर की लाडली सुनहरे रंग के सीक्विन वाले ब्लाउज के साथ लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने माथे पर बिंदी और कानों में झुमके पहने हुए हैं। इरा खान की दोस्त और लिटिल थिंग्स एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी इन फंक्शन्स में मौजूद थीं। उन्होंने इरा और नुपुर के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा शादी का जश्न शुरू हो गया है। इसके अलावा एक और फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा चलो तुम लोगों की शादी करवा दो। इरा खान और नुपुर शिखारे की शादी को लेकर पहले यह खबर आ रही थी कि दोनों 3 जनवरी को शादी करने वाले हैं।