Sun, Apr 28, 2024
image
10 देशों मे अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस, रूस, चीन, स्विट्ज़रलैंड, जापान, भारत और नीदरलैंड शामिल /22 Aug 2023 11:31 AM/    359 views

गोल्ड कलेक्शन में नंबर वन है अमेरिका, तो भारत का है नौंवां स्थान

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । गोल्ड कलेक्शन में इस समय अमेरिक नंबर वन पर है, जबकि सोने के कलेक्शन में भारत का नंबर नौवां है। हाल ही में जारी दस धनाढ्य देशों की सूची में इस बात का खुलासा हुआ है। इस तरह से गोल्ड कलेक्शन केवल शोकिया ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने कि लिए भी किया जाता है। आम या खास आदमी ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े देश भी ऐसा ही करते हैं। दरअसल, गोल्ड रिजर्व हर देश की महत्वपूर्ण संपत्ति होती हैं क्योंकि ये आर्थिक संकट के दौरान उन्हें बचाने के काम में आता है। दुनिया के उन 10 देशों के बारे में जान लेना चाहिए जिनके पास सबसे ज्यादा सोना है। खुशी की बात है कि इन 10 देशों में भारत भी शामिल है। हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दुनियाभर के देशों के पास गोल्ड रिजर्व की सूची जारी की है। गोल्ड रिजर्व के मामले में टॉप 10 देशों की सूची में अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस, रूस, चीन, स्विट्ज़रलैंड, जापान, भारत और नीदरलैंड शामिल हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका गोल्ड रिजर्व के मामले में भी टॉप पर है। 8,133 मिट्रिक टन सोने के साथ उसके पास दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व है। 
इसी तरह टॉप-10 गोल्ड रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 3,355 मिट्रिक टन सोना के साथ जर्मनी का नाम आता है। इटली (2452 मिट्रिक टन) तीसरे, फ्रांस (2437 मिट्रिक टन) चौथे, रूस (2330 मिट्रिक टन) पांचवें और चीन (2113 टन) छठे नंबर पर है। दुनिया के खूबसूरत देशों में शामिल स्विट्जरलैंड सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व रखने वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है। इसके भंडार में 1,040 मिट्रिक टन सोना मौजूद है। दुनिया के सबसे विकसित देशों में शामिल जापान गोल्ड रिजर्व के मामले में भी काफी मजबूत है। 846 मिट्रिक टन गोल्ड रिजर्व के साथ, वह दुनिया में आठवें नंबर पर है। गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों की लिस्ट में भारत भी शामिल है। भारत 787 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व के साथ नौवें नंबर पर है। दसवें नंबर पर नीदरलैंड है। उसके पास 612 मीट्रिक टन सोने के भंडार हैं।
 

Leave a Comment