Sun, Apr 28, 2024
image
जेएन.1 के कुल 145 केस हुए दर्ज /29 Dec 2023 01:37 PM/    57 views

भारत में बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट के मामले

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के मामलों में भी बढ़त दिख रही है। भारत में 28 दिसंबर तक जेएन.1 वैरिएंट के कुल 145 मामले दर्ज किए गए हैं। ये सैंपल 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2023 के बीच लिए गए थे। भारत में ब्व्टप्क्-19 के 797 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 225 दिनों में सबसे अधिक है, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,091 दर्ज की गई है। मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में कोविड के कारण पांच मौतें हुईं जिसमें दो केरल से और एक-एक महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु से हैं। वहीं, 19 मई, 2023 को देश में कोरोना के 865 नए मामले दर्ज किए गए थे।

Leave a Comment