Sun, Apr 28, 2024
image
अंगूठी, दोनों का रोमांस देख हक्के-बकके रह गए घरवाले /31 Jul 2023 11:55 AM/    646 views

जिया और अभिषेक का रोमांस चढ़ा परवान

नई दिल्ली।  बिग बॉस 2 बिग ओटीटी सीजन 2 का वीकेंड का वार सुर्खियां बटोर रहा है। शो अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स भी बिग बॉस में बने रहने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। बिग ओटीटी सीजन 2 के हालिया वीकेंड का वार में सलमान खान की डांट ने खूब चर्चा बटोरी। होस्ट ने घरवालों के रवैये को लेकर बात की और उन्हें फटकार भी लगाई। वीकेंड का वार की की शुरुआत रैपर एमीवे बंटाई की शानदार परफॉर्मेंस के साथ से हुई। उनके गाने ने कंटेस्टेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके अलावा वेब सीरीज कालकूट को प्रमोट करने के लिए शो में श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा जैसी हस्तियां भी पहुंचीं।
 
भारती ने लेकर आई दिलचस्प गेम
बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में कॉमेडियन भारती सिंह भी एंटरटेनमेंट और दिलचस्प टास्क लेकर आईं। उन्होंने जिया शंकर और अभिषेक मल्हान को एक बार फिर रोमांस करने का मौका दिया। भारती सिंह ने सभी घर वालों को एक मजेदार गेम खेलने का मौका दिया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अलग- अलग गिफ्ट्स दिए और कहा कि वो इन गिफ्ट्स को घर के उन सदस्यों को दे, जिन्हें इसकी जरूरत है। गेम को शुरु करते हुए कॉमेडियन भारती सिंह ने जिया शंकर को एक अंगूठी दी है और कहा है कि वो इसे उस शख्स को दें, जिसके साथ वो रिश्ते में रहना चाहती हैं। जिया ने शर्माते हुए अभिषेक मल्हान का नाम लिया और अभिषेक भी शर्माते हुए एक्ट्रेस की ओर बढ़ने लग गए। दोनों जैसे ही करीब आए अभिषेक ने अंगूठी ली और फिर घुटने के बल बैठकर जिया की उंगली में रिंग पहनाई। दोनों के इस रोमांस को देखकर बाकी घरवाले हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने जिया और अभिषेक को टास्क पूरा करने के लिए चियर भी किया और तालियां बजाई। भारती सिंह भी दोनों को छेड़ने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। 

Leave a Comment