Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / जापान में एक ही दिन में 155 भूकंप के झटके

जापान में एक ही दिन में 155 भूकंप के झटके

92 की मौत, 242 लापता

05 Jan 2024 12:22 PM 150 views

जापान में एक ही दिन में 155 भूकंप के झटके

टोक्यो। जापान में भूकंप लगातार आ रहा है। नए साल से इसकी शुरुआत हुई जो अभी तक रुकी नहीं है। यहां अब तक 155 भूकंप आ चुके है। जिसके कारण 92 लोगों की मौत हो गई और 242 लोग लापता हो गए। जापान में पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का रहा। पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का। यह भूकंप जापान में इशिकावाके अनामिज़ु  से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। उसके बाद भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया और एक ही दिन में 155 भूकंप आए। इससे कई घरों, दुकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों में दरारें आ गई। कई हज़ार घरों की बिजली गुल हो गई है। कई हज़ार घरों में पानी की समस्या हो गई। सुनामी का खतरा पैदा होने के साथ ही बुलेट ट्रेनों तक को रोकना पड़ गया। भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जानकारों को कहना है कि आने वाले समय में भूकंप की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।