Sun, Apr 28, 2024
image
आईपीएल ऑक्शन 2024 में पंजाब किंग्स की टीम प्रबंधन /21 Dec 2023 12:08 PM/    208 views

शशांक सिंह ने सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद

सुनील शर्मा
 नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने गलत खिलाड़ी को खरीदने पर अपनी सफाई पेश की। खबर थी कि पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को गलती से खरीद लिया था। पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी और बताया कि वो खिलाड़ी को स्क्वाड में पाकर खुश हैं। अब शशांक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम को धन्यवाद दिया है। पीबीकेएस ने एक्स पर लिखा, किंग्स स्पष्ट करना चाहता है कि खिलाड़ी हमेशा से हमारे खरीदारी लिस्ट में था। उलझन हुई क्योंकि दो समान नाम वाले खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में दिखे। हम शशांक सिंह को स्क्वाड में शामिल करके खुश हैं और हमारी सफलता में उन्हें योगदान देते हुए देखना चाहते हैं।
अब इस पोस्ट पर 31 वर्षीय खिलाड़ी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, यह सब अच्छा है...मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। बता दें कि शशांक सिंह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ( अब दिल्ली कैपिटल्स), राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। अब आईपीएल के 17वें सीजन में वह पंजाब की जर्सी पहनेंगे।

Leave a Comment