Sat, Apr 26, 2025

Home/ खेल / दूसरे टी20 में एक भी छक्का नहीं लगा पायीं दोनो टीमें

दूसरे टी20 में एक भी छक्का नहीं लगा पायीं दोनो टीमें

यह पहला अवसर था जब इस मैदान पर कोई टी20 मैच खेला गया है

30 Jan 2023 01:46 PM 743 views

दूसरे टी20 में एक भी छक्का नहीं लगा पायीं दोनो टीमें

 राहुल शर्मा
नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ में हुए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली पर इस मुकाबले में एक भी छक्का नहीं लगा। यहां तक कि सूर्यकुमार जैसा पावर हिटर भी केवल एक चौका ही लगा सका। इसके बाद से ही इस मैदान की पिच पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के अनुसार यह पिच टी20 मैच कराने लायक नहीं है। यह पहला अवसर था जब इस मैदान पर कोई टी20 मैच खेला गया है।  अब तक के आंकड़ों की बात करें तो अब तक तीन बार ऐसा हुआ है जब टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कोई भी टीम छक्का नहीं लगा पायी। साल 2021 में न्यूजीलैंड की टीम बांग्घ्लादेश के दौरे पर थी। तब मैच में दोनों पारियों में मिलाकर कुल 238 गेंद फेंकी गई। इस दौरान एक भी छक्का नहीं लगा था। इसके अलावा साल 2021 में ही शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया तब भी कोलंबो टी20 मैच में दोनों पारियों में मिलाकर कुल 207 गेंदें फेंकी गई थी पर इस दौरान एक भी छक्का नहीं लगा। इससे पहले साल 2010 में इंग्लैंड ने कार्डिफ में पाकिस्तान से टी20 मैच खेला था। 223 गेंदों वाले इस मुकाबले में भी एक भी छक्का नहीं लगा था। इसबार मैच में सबसे ज्यादा 239 गेंदें फेंकी गई।