Mon, Mar 24, 2025

Home/ स्वास्थ्य / संगीत का भी सेहत पर पड़ता है प्रभाव

संगीत का भी सेहत पर पड़ता है प्रभाव

संगीत एक ऐसी चीज है जो भाषा, संस्कृति और धर्म से परे है

27 Nov 2023 12:39 PM 163 views

संगीत का भी सेहत पर पड़ता है प्रभाव

संगीत  हमारी सेहत को अच्छी रखने में भी कारगर हो सकता है। संगीत का हमारी भावनाओं के साथ अनोखा संबंध है। एक अध्ययन में बताया गया कि क्लासिकल म्यूजिक सुनने से हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप)  की दवाओं का प्रभाव बढ़ता है। इससे हाई बीपी नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। संगीत एक ऐसी चीज है जो भाषा, संस्कृति और धर्म से परे है। यह हर जगह है। आइए, बताते हैं कि संगीत हमपर किस तरह जादुई प्रभाव डाल सकता है।
तनाव- जब भी मूड अच्छा नहीं होता है तो धीमा संगीत सुनने का मन करता हैऐसे में फास्ट बीट्स सुनने से भी आपका मूड अच्छा हो सकता है।
बेचौनी- अगर आप बात-बात पर चिंता करने लगते हैं तो संगीत आपकी मदद कर सकता है। इससे आपका मन शांत होगा। जैसे, किसी परीक्षा से पहले आपका मन परेशान हो तो संगीत से मन शांत करके जाएं।
याददाश्त - संगीत आपकी याद रखने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
गर्भावस्था- गर्भ में बच्चे तीसरी तिमाही से मां के जरिए बाहरी आवाज सुनने लगते हैं। ऐसे में माओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने मन का संगीत सुनें। इससे बच्चे के विकास में सहायता मिलती है।