Sun, Apr 28, 2024
image
इंसानी बस्तियां बसने की उम्मीद /18 Jul 2023 12:30 PM/    125 views

चांद पर चंद्रयान 3 जुटाएगा संभावनाओं के सबूत

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । यदि चंद्रयान 3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंड हो गया तो वहां पर संभावनाओं के सबूत  जुटाए जा सकते हैं। इसके बाद चांद पर बस्तियां बसाने की भी पहल होने लगेगी। हाघ्लिया चंद्रयान 3 मिशन चंद्रमा पर चंद्रयान 1 के खोजी अभियान को आगे बढ़ाएगा। इस प्रक्रिया में वह चांद पर इंसानों की बस्तियां बसाने के लिए जरूरी संसाधनों की तलाश करेगा। चंद्रमा हमारे पृथ्वी ग्रह का उपग्रह है। अंतरिक्ष विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में भारत के चंद्रयान मिशन पर विस्तार से बातचीत में ये बातें बताईं। मंत्री ने कहा, चंद्रयान 1 अन्य सभी अंतरिक्ष मिशनों की तुलना में पूरी तरह से अलग था। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भारत ने 1960 के दशक की शुरुआत में अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, तब अमेरिका पहले से ही चंद्रमा पर अपने अपोलो मानव मिशन में व्यस्त था। हालांकि अमेरिका दशकों पहले चंद्रमा पर उतर चुका था, लेकिन उसे अतीत में चंद्रमा पर पानी का कोई सबूत नहीं मिला था।
उन्होंने कहा कि जब चंद्रयान 1 को (वर्ष 2009 में) चंद्रमा पर पानी के अणुओं का पहला ठोस सबूत मिला तो अंतरिक्ष अनुसंधान में एक नया अध्याय शुरू हो गया। उस दौरान नासा ने भी हमारे मून मिशन में रुचि दिखाई। इसलिए, चंद्रयान 3 गहराई से खोज करेगा और वहां से शोध जारी रखेगा जहां चंद्रयान 1 ने छोड़ा था और पानी के और अधिक सबूत खोजने की कोशिश करेगा। इससे भविष्य में चंद्रमा पर इंसानी बस्तियां बसाने की संभावना भी पैदा कर सकता है। सिंह ने कहा कि हम दक्षिणी रुव पर जा रहे हैं, जहां अब तक किसी अन्य देश ने प्रयास नहीं किया है। इसका कारण यह है कि हम अनछुए क्षेत्रों का पता लगाना चाहते हैं। हमें चंद्रमा पर काले गड्ढों की छवियां मिली हैं जो संकेत देती हैं कि इनमें पानी हो सकता है। इन निष्कर्षों के बाद प्रयोग करना आसान हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा घ्कि अगर चंद्रयान 3 को पानी के और सबूत मिलते हैं तो यह बहुत सारे वैज्ञानिक अवसर खोल देगा क्योंकि पानी में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन होता है। यदि पानी से हाइड्रोजन का दोहन किया जा सकता है, तो यह (चांद पर) स्वच्छ ऊर्जा का एक समृद्ध स्रोत हो सकता है। ये उन संभावनाओं के संकेत हैं जो चंद्रमा पर रहने वाले मानव के लिए प्रासंगिक हो सकते हैं जिन्हें हम इस मिशन से तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में आयोजित जी20 युवा उद्यमी संघ के शिखर सम्मेलन में स्पेस स्टार्टअप उद्यमों के जरिए संभावनाओं का पता लगाएं विषय पर बात करते हुए अंतरिक्ष की संभावनाओं की ज्यादा से ज्यादा तलाश परजोर दिया था। 
 
 
 
 

Leave a Comment