Sat, Aug 02, 2025

Home/ मनोरंजन / बर्फीली वादियों में पति और बेटी के साथ प्रियंका

बर्फीली वादियों में पति और बेटी के साथ प्रियंका

प्रियंका पति पर स्नो फेंकते हुए खूब मस्ती मूड में दिख रही

10 Feb 2023 01:30 PM 1514 views

बर्फीली वादियों में पति और बेटी के साथ प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अपनी बेटी मालती के साथ पेरेंटिग का लुत्फ उठा रहे हैं। कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी  मालती मैरी चोपड़ा जोनास को जन्म दिया था। वे समय-समय पर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपनी राजकुमारी के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। हाल ही में कपल की बेटी संग वेकेशन की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक और प्रियंका चोपड़ा बर्फीली वादियों में एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। प्रियंका पति पर स्नो फेंकते हुए खूब मस्ती मूड में दिख रही हैं। अन्य तस्वीरों में वह बेटी और अपने दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रियंका चेकर्ड जंपसूट और बालों पर रेड कैप लगाए परफेक्ट विंटर लुक दे रही हैं।