एनवीएस 10 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 और 6वीं के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। 9वीं कक्षा के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट में प्रत्येक एक अंक के 100 प्रश्न होंगे। स्टूडेंट्स को ढाई घंटे में सभी प्रश्न हल करने होंगे। हालांकि, विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, कक्षा और छठवीं कक्षा के लिए डाउनलोड एडमिट कार्डश् लिंक पर क्लिक करें। अब अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। अब कक्षा 6वीं, 9वीं का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लेकर रख लें।