Sat, Apr 27, 2024
image
14 दिन तक चांद पर होगी खोज /16 Aug 2023 11:54 AM/    101 views

चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंचा

सोनिया शर्मा
दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार  को चौथी बार अपनी ऑर्बिट बदली है। इसरो ने बताया कि यान अब चांद की 153 केएम एक्स 163 केएम की करीब-करीब गोलाकार कक्षा में आ गया है। इसरो के वैज्ञानिकों ने बुधवार की सुबह करीब 8रू30 बजे चंद्रयान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायरिंग की। यह जानकारी भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने दी है। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग और खोज करेंगे। इसरो ने एक्स पर एक ट्वीट में कहा, अब तैयारियों का समय आ गया है क्योंकि प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अपनी अलग-अलग यात्राओं के लिए तैयार हो रहे हैं। 10 अगस्त को इसरो ने जानकारी दी थी कि चंद्रयान के लैंडर इमेजर  कैमरे से धरती और चांद की फोटो भेजी है। चंद्रयान-3 ने फोटो चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचने के एक दिन बाद लैंडर हॉरिज़ोटल विलोसिटी  कैमरे से ली थी। बात दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही चंद्रयान-3 एक के बाद एक पड़ाव पार करते जा रहा है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक ट्वीट में ने कहा, चंद्रमा की ओर एक कदम! आज की सफल फायरिंग, जो एक छोटी अवधि के लिए जरूरी थी, जिसने चंद्रयान 3 को 153 किमी 163 किमी की ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही चंद्रमा की ओर जाने वाला युद्धाभ्यास पूरा हो गया है। वहीं, चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था। तब, चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर करने के लिए यान की स्पीड कम कर दी गई थी। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए।

Leave a Comment