Sun, Jul 20, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / फ्लोरिडा में हुआ दुर्लभ सफेद मगरमच्छ का जन्म

फ्लोरिडा में हुआ दुर्लभ सफेद मगरमच्छ का जन्म

मगरमच्छ के बच्चे को देखकर वैज्ञानिक चौंक गए

13 Dec 2023 11:56 AM 222 views

फ्लोरिडा में हुआ दुर्लभ सफेद मगरमच्छ का जन्म

फ्लोरिडा । जब एक अंडे से गुलाबी त्वचा और क्रिस्टल नीली आंखों के साथ मगरमच्छ का बच्चा निकला तो उसे देखकर वैज्ञानिक चौंक गए। लोगों का मानना है कि इसे ‘बेबी सिनात्रा’ कहा जाना चाहिए। यह वाकया है अमेरिका के फ्लोरिडा का, जहां दुनिया के सबसे दुर्लभ सफेद मगरमच्छ का जन्म हुआ है। जानकारी के अनुसार, गेटोरलैंड ऑरलैंडो में इस मगरमच्छ के जन्में जाने की खबर गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसकी क्लिप यूट्यूब में भी जारी की गई है। एक शख्स ने बताया कि, ‘काजुन लोककथाओं के अनुसार भाग्यशाली लोगों को ही सफेद मगरमच्छ की क्रिस्टल नीली आंखों को देख पाने का सौभाग्य मिलता है।’ साथ ही उन्होंने माना कि ये अत्यंत दुर्लभ सेफद ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ का बच्चा है। गेटोरलैंड के अध्यक्ष और सीईओ मार्क मैकहुघ ने कहा, ‘यह दुर्लभ से भी परे है, यह बिल्कुल असाधारण जीव है। ये सरीसृप दुनिया में विशेष जानवर हैं, और हम उनकी सुरक्षा और संरक्षा को लेकर बहुत सावधान रह रहे हैं। हम उन्हें अगले साल की शुरुआत में प्रदर्शित करने की प्लानिंग बना रहे हैं ताकि लोग इसे देख सकें। उन्हें देखें, उनके बारे में जानें और उनसे वैसे ही प्यार करें, जैसे हम करते हैं।’ ल्यूसिस्टिक गेटर अत्यंत दुर्लभ हैं। गेटोरलैंड के अनुसार, वे अल्बिनो मगरमच्छों से भिन्न होते हैं, जिनकी आंखें गुलाबी होती हैं, लेकिन ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ की आंखों क्रिस्टल ब्लू होती हैं। दुनिया भर में सैकड़ों अल्बिनो मगरमच्छ हैं, लेकिन ल्यूसिस्टिक्स बहुत ही कम हैं।