Sat, Apr 27, 2024
image
श्वेता ने अनोखी तस्वीर की शेयर /05 Feb 2024 02:58 PM/    24 views

श्वेता बच्चन ने किया अनोखे तरीके से अभिषेक बच्चन को बर्डडे विश

श्वेता बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो ने अभिषेक सोफे पर बैठ कर कैंडी खा रहे हैं और श्वेता उन्हें निहार रही हैं। इस फोटो के उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’ऐसा नहीं है- यदि आप जानते हैं तो आप जानते हैं। यह केवल आप जानते हैं और मैं जानती हूं। यह आपका बड़ा दिन है छोटे भाई- आशा है कि आप गीत का आनंद लेंगे। लव यू’। श्वेता बच्चन के अलावा नव्या नवेली नंदा ने भी मामा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अभिषेक के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नन्हीं नव्या के साथ बेबी अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’सभी के पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, खासकर मेरे’।
अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक आखिरी बार ’घूमर’ में सैयामी खेर के साथ नजर आए थे। अब वह ’गुलाब जामुन’ में नजर आने वाले हैं। वहीं, अभिषेक जल्द धूम फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त के लिए भी सहयोग करने जा रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment