Sun, Apr 28, 2024
image
तालिबान राज में ये सब क्या हो रहा है? /10 Jan 2024 12:18 PM/    43 views

अफगानिस्तान मे महिला कैदियों को शैक्षिक प्रशिक्षण देने की मांग

काबुल (अफगानिस्तान)। 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से अफगानिस्तान की महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं पर जुल्म और भेदभाव के केस बढ़े हैं। जिसमें उनके बुनियादी अधिकारों का दमन भी शामिल है। एक रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि वर्तमान में अफगानिस्तान की जेलों में बंद लगभग 19000 लोगों में से कम से कम 800 महिलाएं हैं। जेल प्रशासन कार्यालय के उप प्रमुख के अनुसार, वर्तमान में पूरे अफगानिस्तान की जेलों में लगभग 19,000 कैदी अलग-अलग सजा काट रहे हैं। वहीं, देश के राष्ट्रीय टीवी चौनल आरटीए के साथ एक साक्षात्कार में हबीबुल्लाह बदर ने कहा कि देश में कोई निजी, अनौपचारिक जेल नहीं है। उन्होंने जेल में बंदियों को यातना झेलने की खबरों का भी खंडन किया और कहा कि कैदियों के साथ कोई यातना या दुर्व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
बदर ने यह भी दावा किया कि देश की जेलों में कोई राजनीतिक बंदी नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी नागरिकों को विभिन्न आरोपों में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, “हमारे पास पूरे अफगानिस्तान में जेलें हैं। निगरानी घर खुफिया निदेशालय के हैं। कोई भी यह साबित नहीं कर सकता कि देश में निजी जेलें हैं।ष्
इस बीच, कुछ राजनीतिक और सैन्य विश्लेषकों ने अंतरिम सरकार से बंदियों के लिए शैक्षिक प्रशिक्षण शुरू करने का आग्रह किया। राजनीतिक विश्लेषक जहोरुल्लाह जहीर ने कहा, “बंदियों के लिए शिक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। बंदियों को विभिन्न कौशल भी प्रदान किए जाने चाहिए।” एक सैन्य विश्लेषक अहमद खान अंडार ने कहा, ष्बंदियों के लिए कई शिल्प क्षेत्र होने चाहिए, ताकि जेल की सजा के बाद वे बेहतर बन सकें। अफगानिस्तान में यह तब हुआ जब पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों से ष्आतंकवाद, गलत तरीके से हिरासत में लेने, अपहरण और अपराध के कारणष् अफगानिस्तान की यात्रा करने से परहेज करने का आग्रह किया था। विदेश विभाग ने बयान में कहा, अमेरिकी नागरिकों को किसी भी कारण से अफगानिस्तान की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

Leave a Comment