Sat, May 24, 2025

Home/ भक्ति / आज चौत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है

आज चौत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है

आज के दिन माता चंद्रघंटा की उपासना करे

24 Mar 2023 11:19 AM 675 views

 आज चौत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । हिन्दू पंचांग के अनुसार आज चौत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, साथ ही आज चौत्र नवरात्रि पर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन माता चंद्रघंटा की उपासना करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता चंद्रघंटा के माथे पर घंटे के आकार का चंद्र विभूषित है, जिस कारण से इन्हें चंद्रघंटा माता के नाम से जाना जाता है। माता सिंह की सवारी करती हैं और उनकी दस भुजाएं हैं। साथ ही आज इनका वर्ण स्वर्ण के समान तेजवान है। आज के दिन माता चंद्रघंटा की उपासना करने से और उनके प्रिय स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।