लंबे समय से सिनेमा परदे से दूर रही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर के साथ दिखाई देगी। लव रंजन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म काफी लंबे समय से चर्चाओं में है। कुछ दिन पूर्व ही लव रंजन ने इस फिल्म का शीर्षक जारी किया था। तू झूठी मैं मक्कार के अतिरिक्त श्रद्धा कपूर की चर्चा सिने गलियारों में एक और फिल्म को लेकर हो रही है। यह एक बायोपिक है जिसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ै। इससे पहले वे हसीना पार्कर के रूप में दर्शकों के सामने आ चुकी हैं। श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म में कश्मीर की बहादुर लडक़ी रुखसाना कौसर की भूमिका निभाएंगी। वर्ष 2009 में रुखसाना ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू ओसामा को कुल्हाड़ी से मार डाला था। इसके बाद फायरिंग करते हुए उन्होंने अन्य आतंकियों को भी खदेड़ दिया था। इस घटना के बाद रुखसाना को लोग एक मिसाल मानने लगे। उनकी बहादुरी का किस्सा चर्चित हुआ। इस वीरता के लिए रुखसाना और उनके भाई को 2010 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।