Sun, Apr 28, 2024
image
दवा से हो सकता है उपचार /23 Aug 2023 10:54 AM/    356 views

महिलाओं में अनचाहे बाल का कारण है हिर्सुटिज़्म

कुछ महिलाएं अनचाहे बालों से परेशान रहती हैं और इन्हें हटाने के लिए कई उपाय अपनाती हैं पर उनकी यह समस्या कम होने का नाम नहीं लेती है। वहीं मेडिकल साइंस में अनचाहे बालों को एक बीमारी मानता है और इसे हिर्सुटिज़्म (अतिरोमता) कहा जाता है। इस बीमारी से ग्रस्त महिलाओं में पुरुषों की तरह बाल उगने लगते हैं जैसे की चेहरे पर दाढ़ी-मूछ आना, छाती, पीठ और पेट पर बाल आना। 
 
अतिरोमता के कारण 
आजकी दौड़ती-भागती जिंदगी और जंक फुड ने लोगों के शरीर में हार्माेन को असंतुलित कर दिया है। जिससे सबसे अधिक महिलाएं प्रभावित हुई हैं। कई बार महिलाओं में अधिक मात्रा में स्रवित होने वाले मेल हार्माेन अतिरोमता की समस्या का कारण बन जाते हैं। पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम (पीसीओ) हार्माेनल इस असंतुलन का सबसे बडा कारण है।
 
आनुवंशिक भी है
कई बार ये बीमारी अनुवांशिक होती है। कई बार परिवार के एक सदस्य के अनचाहे बालों की समस्या से ग्रस्त होने के कारण भी अनुवांशिक तौर पर यह बीमारी आगे आने वाली पीढ़ी को भी होती है। या फिर कई बार भारतीय उप-महाद्वीप व भूमध्य देशों की महिलाओं में यूरोपीय, पूर्व एशियाई या मूल अमेरिकी महिलाओं की तुलना में अधिक होती है। अगर इस कारण अनचाहे बालों की समस्या है तो इससे निजात मिलना बेहद कठिन है।
आजकल बीमारियां होती नहीं कि लोग दवा पहले ले लेते हैं। हर चीज में दवा लेने से कई बार ये दवाएं शरीर के सिस्टम व हार्माेन में असंतुलन पैदा कर देती है जो चेहरे व शरीर के बालों के उगने में वृद्धि कर देती है।
 
एण्ड्रोजन हार्माेन
एण्ड्रोजन हार्माेन मेल हार्माेन है जो डाइट और पीरियड असंतुलन की वजह से शरीर में स्रवित होता है। इस हार्माेन का शरीर के अंदर अधिक स्रवण से महिलाओं के चेहरे और शरीर में अनचाहे बालों की समस्या उत्पन्न होती है।
 
गर्भनिरोधक गोलियां
सबको मालुम है कि पिछले कुछ सालों में महिलाओं के बीच में गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल बढ़ा है। गर्भनिरोधक गोलियां भी एण्ड्रोजन के स्तर को प्रभावित करती हैं जिससे अनचाहे बालों की समस्या पैदा होती है।

Leave a Comment