Sat, Apr 27, 2024
image
गर्म हवा निकलने के लिए बने हैं छेद? /22 Sep 2022 01:36 AM/    327 views

’ड्रैगन’ की खोपड़ी की तस्वीर दिखी

 
लंदन (ईएमएस)। एक ’ड्रैगन’ की खोपड़ी की तस्वीर इंटरनेट पर देखने को मिल रही है। ये ब्रिटेन के एक बीच पर मिला है। इस तस्वीर में खोपड़ी की दो नुकीली आंखें दिख रही हैं। आंखों के बीच में लकीरें हैं और नीचे एक लंबा मुंह है। इस तस्वीर को रेडिट पर शेयर किया गया था। रेडिट पर एक यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए पूछा, ’ब्रिडलिंगटन समुद्र तट पर रेत में किसी प्रकार के जानवर की खोपड़ी मिली है। क्या किसी को पता है कि ये कौन सा जीव था?’तस्वीरों को देखने के बाद अटकलें लगने लगीं। कुछ लोगों ने इसे चार पैरों वाले ड्रैगन की जगह वाइवर्न बताया जो सांप की तरह दो पंखों वाला पौराणिक जीव है। खोपड़ी पर दिखने वाले छेद को देख कर एक शख्स ने लिखा, ’ड्रैगन आग फेंकता है। ये छेद गर्म हवा को निकलने के लिए रास्ता देते हैं, ताकि उनकी खोपड़ी फट न जाए।’ वहीं एक अन्य यूजर ने भी इसे ड्रैगन ही बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर ये ड्रैगन से जुड़ा है तो ये खोपड़ी नहीं हो सकता है। ये उसकी रीढ़ की हड्डी है। 
एक अन्य इसी तरह की खोपड़ी मिलने का अपना अनुभव साझा किया। उसने बताया कि उसे इसी तरह का अवशेष स्कॉटलैंड में यूनी फील्ड ट्रिप के दौरान मिला था। उन्होंने लिखा कि हमें जब ये पहली बार मिला तो हमने माना कि ये एक खोपड़ी है और इसमें छेद आंखों के लिए हैं। रेडिट पोस्ट पर एक यूजर ने उन सभी की बातों को खारिज कर दिया जो इसे ड्रैगन बता रहे थे। उसने बताया कि ये एक पक्षी जिसका नाम समुद्री गल है उससे जुड़ा हुआ है।
 
 

  • Hello World! https://2jwm5f.com?hs=5be5c6029d58fc97dce4e4e4a2eca79d&

    mvfzzb

    07 Feb 2023 02:33 PM
  • ???? ?o?po?o ?pe?e?? cy?o?.??e?o???e? o cpo??o? ?eo??o???oc?? a???po?a?? ?o?ap????? B?? ???e?. ??? a????a??? c ?o???e???? ?a?co? ?a ?o?e?y ?po????? ?o ?c???e ?a?e? >>> https://forms.gle/RgCzW5iv7UHjL5mS8?hs=5be5c6029d58fc97dce4e4e4a2eca79d& ????

    8jd2f1

    08 Dec 2022 07:10 AM

Leave a Comment