Mon, Sep 15, 2025

Home/ मनोरंजन / हिना खान गंभीर बीमारी से जूझ रही है

हिना खान गंभीर बीमारी से जूझ रही है

फैंस का हो रही हिना खान की चिंता

15 Mar 2024 02:33 PM 237 views

हिना खान गंभीर बीमारी से जूझ रही है

नई दिल्ली। स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में मशहूर हुईं हिना खान आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। टीवी शो से तो उन्होंने दूरी बनाई हुई है, लेकिन वह रियलिटी शोज में अपीरियंस और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज करती रहती हैं। हिना खान  सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में भी फैंस संग शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में हिना खान ने बताया कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बीमारी से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। हिना खान ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में हिना खान ने अपने हाथ में छुआरा रखा हुआ है। फोटो को शेयर करने के साथ ही रमजान के महीने में ही एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी के बारे में फैंस को जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन शेयर करते हुए लिखा,  “मुझे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग जैसी गंभीर बीमारी है। दुर्भाग्यवश रमजान में इसकी समस्या और ज्यादा बढ़ गयी है। अगर मैं फास्ट कंटीन्यू करती हूं तो मेरी मां ने कहा इसमें अजवा खजूर मददगार साबित हो सकते हैं। क्या आप लोग कोई घरेलू नुस्खे का सुझाव दे सकते हैं, जिससे मुझे इससे आराम मिल सकें“। हिना खान के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस चिंतित हो उठे। हर किसी ने उन्हें सुझाव देना शुरू कर दिया। एक फैन ने उन्हें सुझाव देते हुए लिखा, “इफ्तार के बाद आप दही-वडा खा लो उसमें योगार्ट मिलाकर, ये आपकी बहुत मदद करेगा“। दूसरे यूजर ने लिखा, “जीरे पाउडर, सौफ और अजवाइन को पानी में मिलाकर पूरा दिन पीजिये“। अन्य यूजर ने लिखा, “आप गर्म पानी के साथ सौफ को चबाए और सेब की सहरी खाएं“।