Wed, May 31, 2023
Breaking News
image
13 लोगों की मौत 24 घायल /19 Jan 2023 01:31 PM/    57 views

मुंबई-गोवा हाईवे पर दो भीषण सड़कदु र्घटना

सुनील शर्मा
मुंबई मुंबई-गोवा हाईवे पर गुरुवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में नौ लोगों के मौत हो गई जिनमें चार महिलाएं हैं। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह तकरीबन पांच बजे के आसपास हुई। यह दुर्घटना रायगढ़ के मानगांव के रोपोली गांव में हुई है। ट्रक और कार में आमने सामने की टक्कर में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। इसके पहले भी इस तरह की दुर्घटनाएं मुंबई-गोवा हाईवे पर हो चुकी हैं। खासतौर पर कोंकण की तरफ जाने वाला जो रास्ता है उसमें अक्सर इस तरह की दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। एक्सीडेंट में एक 4 साल का बच्चा भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। वहीं मुंबई-गोवा हाईवे पर ही एक और सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं। मुंबई-गोवा हाईवे पर कणकवली के पास एक प्राइवेट बस बुरी तरह से हादसे का शिकार हुई है। यह हादसा ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण छूटने की वजह से हुआ। यह बस मुंबई से गोवा जा रही थी जिसमें 36 यात्री सवार थे।
बीते सप्ताह नासिक-शिरडी हाईवे पर हादसें में हुई थी 10 लोगों की मौत
ऐसा ही भीषण सड़क हादसा बीते सप्ताह शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर हुआ था जिसमें 10 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। दरअसल मुंबई से सटे उल्हासनगर से कई श्रद्धालु शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने के लिए निकले थे। एक लग्जरी बस में यह सभी लोग दर्शन के लिए जा रहे थे बस में 50 यात्री मौजूद थे लेकिन सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पाथेर गांव के पास बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर होने की वजह से यह भीषण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे। मुंबई से सटे अंबरनाथ ठाणे और उल्हासनगर से यह तमाम साईं भक्त शिर्डी की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की थी। इसके अलावा सीएम ने इस भीषण सड़क हादसे की जांच के भी आदेश दिए थे।

  • Hello World! https://ge7616.com?hs=05951ebc22cc73596278d5e033530fa6&

    w1bu31

    07 Feb 2023 02:46 PM

Leave a Comment