ऑकलैंड । न्यूजीलैंड टीम ने नये साल में होने वाले भारत और पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। न्यूजीलैंड की टीम पहले पाक दौरे पर जाएगी। पाक के खिलाफ इस दौरे की शुरुआत एकदिवसीय सीरीज के साथ ही 10 जनवरी से होगी। इसके बाद कीवी टीम भारत दौरे पर पहुंचेगी। न्यूजीलैंड टीम भारत दौर में नये कोच के साथ पहुंचेगी। भारत के खिलाफ इस सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को होगा। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन और कोच गैरी स्टीड पाक दौरे के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और टीम कप्तान टॉम लैथम व मुख्य कोच ल्यूक रोंकी के साथ भारत दौरे पर पहुंचेगी।
विलियम्सन और स्टीड के अलावा टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज टिम साउदी भी भारत दोने में शामिल नहीं किये गये हैं। उनकी जगह पर जैकब डफी और विलियम्सन की जगह पर मार्क चौपमैन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं गैर अनुभवी खिलाड़ी हेनरी शिपले को भी घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए भारत दौरे के लिए जगह दी गयी है। ईश सोढ़ी और हेनरी निकोल्स दोनो ही दौरों में रहेंगे।
पाक के खिलाफ न्यूजीलैंड का दल
केन विलियम्सन (कप्तान) टॉम लैथम फिन एलेन माइकल ब्रेसवेल डेवोन कानवे लॉकी फर्ग्यूसन मैट हेनरी एडम मिल्ने डेरिल मिचेल हेनरी निकोल्स ग्लेन फिलिप्स मिचेल सैंटनर हेनरी शिपली ईश सोढ़ी टिम साउदी।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का दल
टॉम लैथम (कप्तान) फिन एलेन माइकल ब्रेसवेल मार्क चौपमैन डेवोन कॉनवे जैकब डफी लॉकी फर्ग्यूसन मैट हेनरी एडम मिल्ने डेरिल मिचेल हेनरी निकोल्स ग्लेन फिलिप्स मिचेल सैंटनर हेनरी शिपली ईश सोढ़ी टिम साउदी।