Sun, Apr 28, 2024
image
संसद में आज फिर मचेगा हल्ला /02 Feb 2024 02:47 PM/    19 views

कांग्रेस सांसद के अलग देश वाले बयान पर बोले खरगे

सोनिया शर्मा
 नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी इंडी गठबंधन ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। विपक्ष ने झारखंड में चल रहे राजनीतिक हलचल पर केंद्र को घेरने का काम किया। गा। इसको लेकर सभी पार्टियों ने रणनीति भी बना ली है।
झारखंड में नए सीएम के शपथ में हुई देरी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में नाराजगी जताई। खरगे ने कहा कि झारखंड में संविधान की धज्जियां उड़ाई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एक ही दिन में इस्तीफा देते हैं और दोबारा सीएम पद की शपथ ले लेते हैं। वहीं, झारखंड में ऐसा नहीं होता है। झारखंड के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के अलग देश की मांग करने के बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। जोशी ने कहा कि मैं सोनिया गांधी से माफी और कार्रवाई की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में ये उनकी शपथ का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि मामला आचार समिति को भेजा जाए। कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर वे नहीं मानेंगे तो देश मान लेगा कि आप भी देश के श्टुकड़े-टुकड़ेश् करने की चाह में शामिल हैं।
कांग्रेस सांसद के अलग देश संबंधी बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक है। खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी देश को तोड़ने की बात करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी या उसके पक्ष में खड़ी नहीं होगी।
संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए पीएम ने की बैठक 
बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल रहे। दूसरी ओर भाजपा सांसद कविता पाटीदार आज राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अनुदान मांगों 2023-24 पर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति की 45 वीं रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में एक बयान देंगे। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश आज राज्यसभा में ष्भारत को लाभ पहुंचाने के लिए स्टार्ट-अप के पारिस्थितिकी तंत्रष् पर विभाग से संबंधित वाणिज्य संबंधी संसदीय स्था

Leave a Comment