Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू के हमले से हुई मौत

अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू के हमले से हुई मौत

गंभीर रूप से घायल हुआ भारतीय छात्र

09 Nov 2023 10:51 AM 1205 views

अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू के हमले से हुई मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य में पिछले हफ्ते एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र वरुण राज पुचा को एक फिटनेस सेंटर में चाकू मार दिया गया था। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिस विश्वविद्यालय का वरुण छात्र था उसने सूचना दी कि वरुण ने दम तोड़ दिया है। वालपराइसो यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के छात्र वरुण को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रेड ने चाकू से सिर में वार कर दिया था। इस मामले की जांच अधिकारी अभी भी कर रहे हैं। वरुण कंप्यूटर विज्ञान का छात्र है। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।