Sat, Apr 27, 2024
image
मालदीव के राजदूत को किया तलब /08 Jan 2024 10:32 AM/    43 views

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करना मालदीव को पड़ा भारी

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। भारत मालदीव विवाद के बीच आज सुबह मोदी सरकार ने मालदूव के राजदूत को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया। वो दिल्ली के साउथ ब्लॉक में मौजूद विदेश मंत्रालय कार्यालय पहुंचे थे। बता दें कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच वह मंत्रालय पहुंचे थे।
मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर की गई टिप्पणियों पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। नाराज करीब चार हजार भारतीयों ने मालदीव में होटल बुकिंग रद करा दीं। तीन हजार हवाई टिकटें रद कराई गईं। भारतीय उच्चायुक्त ने भी मालदीव सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। भारत के सख्त रुख के बाद मालदीव सरकार ने अपने उन तीनों उप मंत्रियों मरियम शिऊना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को निलंबित कर दिया। जानकारों का कहना है कि यह दुनिया में पहला मामला है जब किसी एक देश के मंत्रियों को दूसरे देश के नेता के खिलाफ टिप्पणी के कारण निलंबित किया गया है ।

Leave a Comment