Sun, Apr 28, 2024
image
संसद सुरक्षा चूक /15 Dec 2023 02:08 PM/    33 views

स्मोक केन पर मंदारिन भाषा में अंकित कार्यविधि और चेतावनी से चीनी उत्पाद की पुष्टि

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली ।  संसद में कूदने वाले युवकों ने दहशत फैलाने के लिए जिन स्मोक केन का दुरुपयोग किया था उस पर मंदारिन भाषा में अंकित चेतावनी और निर्देश से चीन घ्निर्मित उत्पाद की पुष्टि हुई है। संसद सुरक्षा चूक मामले में चल रही जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में जो एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज की है, उसमें कहा गया है कि हर स्मोक केन पर चीनी भाषा में चेतावनी और निर्देश लिखे हुए हैं। पुलिस ने एफआईआर में स्मोक केन को 1- 5 तक का नंबर दिया है। माना जा रहा है कि संसद भवन के अंदर चलाए गए स्मोक केन से माननीय सांसदों की जान को खतरा हो सकता था। क्योंकि इन स्मोक केन पर स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखी हुई है कि इनको कभी भी घर के अंदर या बंद स्थान में न चलाएं। मुंबई से खरीदे गए इन स्मोक केन पर इन्हें चलाने की प्रघ्क्रिया बताई गई है। इसमें कहा गया है कि चलाते समय चश्मा और दस्ताने पहकर पहले केन के ऊपर लगी सुरक्षात्मक टोपी हटाएं और चलाने के बाद दूर हट जाएं।

Leave a Comment