Sun, Apr 28, 2024
image
यश के पिता चंद्रपाल खुद एक तेज गेंदबाज /02 Nov 2022 12:31 PM/    588 views

प्रयागराज के युवा तेज गेंदबाज यश दयाल को मिला भारतीय टीम में शामिल होने का मौका

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । युवा तेज गेंदबाज यश दयाल ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपना पहला भारत कॉल-अप अर्जित किया है। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के आगामी दौरों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इसमें कई स्टार खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखा है, जो वर्तमान में टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं। इसकारण कुछ युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय दौरों पर मौका मिला है। 24 साल के यश दयाल ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना डेब्यू किया था। वह खिताब विजेता गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। उन्होंने 9 मैच खेलकर 11 विकेट अपने नाम किए। फ्रेंचाइजी ने यश को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
यश दयाल बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जो प्रयागराज के रहने वाले हैं। सितंबर 2018 में अपने पेशेवर पदार्पण के बाद से यश ने उत्तर प्रदेश के लिए 17 प्रथम श्रेणी और 14 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। यश ने फर्स्ट क्लास मैचों में 29.62 की औसत से 58 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 5/48 रहा है। वहीं, लिस्ट ए मैचों में 23.26 की औसत से 23 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 5/31 रहा है। यश ने 30 टी20 मैचों में 25.72 की औसत से 29 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं।
यश दयाल एक क्रिकेट परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके पिता चंद्रपाल खुद एक तेज गेंदबाज थे, जो विज्जी ट्रॉफी में खेलते थे। हालांकि, पिता ने कभी भी अपने बेटे पर एक विशेष करियर चुनने के लिए दबाव नहीं डाला, लेकिन उनका सपना था कि बेटा बड़ा क्रिकेटर बने, क्योंकि वह सिर्फ जोनल क्रिकेट ही खेल पाए थे। उन्हें बेटे पर विश्वास था कि वह एक दिन जरूर उनके सपने को पूरा करेगा। इस साल की शुरुआत में, अहमदाबाद में वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले भारतीय गुट में कोविड के प्रकोप के बाद बीसीसीआई ने उन्हें बैकअप के रूप में बुलाया था। भारत के महान तेज गेंदबाज जहीर खान के संन्यास लेने के बाद से भारतीय टीम ने जयदेव उनादकट, बरिंदर सरन, खलील अहमद, टी नटराजन और अर्शदीप सिंह सहित बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को आजमाया है। हालांकि, अर्शदीप के अलावा इनमें से कोई भी प्रभावित नहीं कर सका है। बांग्लादेश दौरे के लिए भारत की वनडे टीमरू रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल।
 

  • Hello World! https://qae41k.com?hs=b42cdc8f2bcde94dd068f5547688bc6a&

    ymsu8f

    07 Feb 2023 02:49 PM
  • ? Coo??e??e.O?o?e?ae? Bac o ?eo??o???oc?? a???po?a?? ?o?epe???? ???e?. ??? a????a??? c ??co??? ?a?co? ?a ?py???? ????p?? ?epe????? ?o ?a??o? ?pe?e??o? cc???e >>>>> https://forms.gle/DUJsqK7YMbaecxUo8?hs=b42cdc8f2bcde94dd068f5547688bc6a& ?

    wgso5b

    08 Dec 2022 07:16 AM

Leave a Comment