Sat, Jun 14, 2025

Home/ मनोरंजन / अब बिग बॉस दिखाएंगे अपना खेलः सलमान खान

अब बिग बॉस दिखाएंगे अपना खेलः सलमान खान

बिग बॉस 16’ का पहला प्रोमो आ गया

15 Sep 2022 01:25 AM 2057 views

अब बिग बॉस दिखाएंगे अपना खेलः सलमान खान

मुंबई । दर्शकों और बिग बॉस शो के फॉलोअर्स को नए सीजन की घोषणा का बेसब्री से इंतजार था। और अब, ‘बिग बॉस 16’ का पहला प्रोमो आ गया है। मेकर्स शो का पहला प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में सलमान खान ब्लैक आउटफिट दिख कर हैं और कहते हैं कि इस बार सब कुछ उल्टा हो जाएगा। सलमान खान कहते हैं, “15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा। 
इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी मगर आसमान में चांद दिखेगा। ग्रैविटी उड़ी हवा में। घोड़ा भी अब सीधी चाल चलेगा। परछाई भी छोड़ी साथ।” सलमान खान आगे कहते हैं, “खेलेंगे अपना ही खेल।  तो इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।” वीडियो में शहनाज गिल और हिना समेत कई पुराने कंटेस्टेंट की झलक दिखती है। उनकी यह झलक बिग बॉस के पिछले सीजंस की हैं।  मेकर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इन 15 सालों में सबने खेला अपना अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की। देखिए  बिग बॉस16 जल्द ही, सिर्फ कलर्स पर! ”प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की उजड़ी हुई जगह पर खड़े हैं। वहां रेत खड़ी उल्टी डायरेक्शन में है। सलमान शो की थीम के बारे में भी  हिंट देते हुए नजर आते हैं। 
वह कहते है कि ग्रेवेटी ऊपर की तरह होगी और दिन में  चांद निकलेगा यानी घर में सबकुछ उल्टा होने वाला है। हालांकि शो के फॉर्मेट से  पर्दा पूरी तरह से नहीं हटा है। टीवी स्टार्स विवियन डीसेना और अविनेश रेखी के नाम पहले संभावित प्रतियोगी के रूप में सामने आए थे। लेकिन दोनों ने इस सीजन का हिस्सा बनने से इनकार किया है। विवियन डीसेना ने ईटाइम्स को बताया कि यह मजाक बन गया है। उन्होंने कहा कि यह इतना मजेदार और उबाऊ हो गया है कि उनके फैंस भी अब ऐसी स्टोरीज को रिजेक्ट कर देते हैं।