Sat, Apr 26, 2025

Home/ व्यापार / इंडिगो ने यूरोप में अपना विस्तार करने टर्किश एयरलाइन से किया करार

इंडिगो ने यूरोप में अपना विस्तार करने टर्किश एयरलाइन से किया करार

इंडिगो ने जोरदार वापसी की है

18 Feb 2023 12:23 PM 613 views

इंडिगो ने यूरोप में अपना विस्तार करने टर्किश एयरलाइन से किया करार

राहुल शर्मा
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एयर इंडिया ने यूरोप में अपना विस्तार करने के लिए टर्किश एयरलाइन के साथ हाथ मिलाया है और करीब 500 विमानों का ऑर्डर दिया है। एयरलाइन रोजाना करीब 1,800 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इनमें से 10 फीसदी इंटरनेशनल रूट्स पर हैं। अभी घरेलू मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी 56.1 फीसदी है जबकि टाटा ग्रुप की तीन एयरलाइंस की कुल हिस्सेदारी 24.1 फीसदी है। 19.8 फीसदी हिस्सेदारी दूसरी एयरलाइंस के पास है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनियों में एयर इंडिया, विस्तारा और एयर एशिया इंडिया शामिल है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि कंपनी अब इंटरनेशनल रूट्स पर जोर दे रही है। इंडिगो नैरोबी, जकार्ता और कुछ मध्य एशियाई डेस्टिनेशंस के लिए फ्लाइट्स शुरू करना चाहती है। भारतीय बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और एयर इंडिया के रेकॉर्ड ऑर्डर के बीच इंडिगो प्रमुख ने कहा कि भारतीय बाजार में आगे चलकर ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं और यहां कई एयरलाइन के लिए जगह है। उन्होंने कहा  भारत के एविएशन सेक्टर में बहुत कुछ हो रहा है। इनमें एयर इंडिया ग्रुप का कंसोलिडेशन शामिल है। कुल मिलाकर भारत का एविएशन सेक्टर अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। यह बाजार का एक स्वाभाविक विकास है। इंडिगो के बेड़े में 300 से अधिक विमान हैं और कंपनी इस समय 76 डोमेस्टिक और 26 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट ऑपरेट करती है। एयरलाइन ने हाल में दो और घरेलू डेस्टिनेशंस नासिक और धर्मशाला के लिए भी उड़ानों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत का एविएशन मार्केट बहुत वाइब्रेंट है। इसमें बेहद मजबूती के साथ सुधार हो रहा है। इंडिगो ने जोरदार वापसी की है और भारत की आर्थिक वृद्धि इसे आगे बढ़ने में मदद कर रही है।