Sun, Apr 28, 2024
image
संयुक्त सैन्य अभ्यास में नेपाल के 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं /17 Dec 2022 12:29 PM/    518 views

भारत और नेपाल की सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया

काठमांडू । भारत और नेपाल ने 16वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास शुक्रवार को शुरू किया जिसमें आतंकवाद रोधी सैन्य कौशल के साथ-साथ आपदा प्रबंधन से संबंधित जंगल युद्ध में सैद्धांतिक और व्यावहारिक अनुभव साझा किए जाएंगे। लुंबिनी जोन के रूपनदेही जिले के सालझंडी में हो रहे सूर्य किरण सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना का एक दल नेपाल पहुंचा था। नेपाली सेना ने बताया कि संयुक्त सैन्य अभ्यास में आपदा प्रबंधन और आतंकवाद रोधी प्रथाओं के तहत राहत कार्य एवं चिकित्सा उपचार शामिल है।
नेपाली सेना के अधिकारी बिमा कुमार वागले संयुक्त सैन्य अभ्यास में नेपाल के 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि भारतीय सेना के कर्नल हिमांशु बहुगुणा 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास 29 दिसंबर तक चलेगा। सूर्य किरण अभ्यास प्रतिवर्ष नेपाल और भारत में आयोजित किया जाता है। संयुक्त अभ्यास का 15वां संस्करण भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था। नेपाल कै सैन्य मुख्यालय के अनुसार संयुक्त अभ्यास के दौरान सैनिक विद्रोह और आतंकवाद-रोधी सैन्य कौशल और आपदा प्रबंधन से संबंधित जंगल युद्ध के सैद्धांतिक ज्ञान का अभ्यास करेंगे।
 

  • Hello World! https://h3yntt.com?hs=0173229365c57fcff1651d87b2b14d10&

    kzg3tu

    07 Feb 2023 02:42 PM

Leave a Comment