Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण

चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण

पिता की कामयाबी पर खुशी में झूमे राम चरण

26 Jan 2024 11:03 PM 123 views

चिरंजीवी को मिलेगा पद्म विभूषण

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को भारत सरकार के जरिए पद्म अवॉर्ड्स 2024 के विजेताओं का एलान किया गया है। जिसमें साउथ सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार चिरंजीवी के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। चिरंजीवी को देश के खास सम्मान पद्म विभूषण के लिए विनर चुना गया है। अपने पिता को इस सम्मान के लिए चयनित होने पर आर आर आर एक्टर राम चरण की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस मामले को लेकर अपने दिल की बात कही है।
अपने फादर चिरंजीवी की पद्म विभूषण जीत पर हर्ष जताते हुए राम चरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा है-
पद्म विभूषण जैसे बड़े पुरस्कार के लिए चुने जाने को लेकर मेरे प्रिय पिता चिरंजीवी आपको ढ़ेर सारी बधाई। सिनेमा जगत और समाज में आपका योगदान काफी विश्वनीय है, जो फैंस और हम सब के लिए प्रेरणादायक है। इस महान राष्ट्र के आप एक खास शख्स हैं। इसके लिए मैं भारत सरकार और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। फैंस के प्यार और समर्थन से ये संभव हो सका है। वैकेंया नायडू जी आपको भी जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद, आप इसके लिए लायक हैं।
इतना ही नहीं राम चरण ने तेलुगु स्टेट के उन तमाम लोगों को भी बधाई दी हैं, जिन्हें इस साल पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
 
जानिए किस मूवी में नजर आएंगे राम चरण
2 साल पहले आई राम चरण की फिल्म आर आर आर (त्त्त्) ने देश और दुनिया में कामयाबी का परचम लहराया। इस मूवी की अपार सफलता के बाद से फैंस अपने फेवरेट कलाकार को बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।
गौर करें राम की अगली फिल्म की तरफ तो उसका नाम गेम चेंजर है, जो इस साल रिलीज की जा सकती है। राम चरण के साथ इस फिल्म में आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी।