Wed, Apr 24, 2024
image
सौरव गांगुली कुशाग्र से हुए थे प्रभावित /21 Dec 2023 12:14 PM/    74 views

सौरंभ गांगुली ने झारखंड के इस खिलाड़ी को किया था बड़ा दावा

 
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन मंगलवार, 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित की गई थी। इसमें कुल 72 खिलाड़ियों को 10 फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। एक तरफ जहां, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ बड़े खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। वहीं कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने भी सुर्खियां बटोरीं। इनमें कुमार कुशाग्र एक रहे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। कुशाग्र भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के ही राज्य यानी झारखंड से हैं और एक विकेटकीपर-बल्लेबाज भी हैं।
कुशाग्र के पिता शशिकांत ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए खुलासा किया कि भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता में डीसी के ट्रायल कैंप में कुशाग्र की सिक्स हिटिंग क्षमता से प्रभावित हुए थे। शशिकांत ने कहा, ट्रायल में गांगुली उनकी छक्का मारने की क्षमता और मैदान पर खेलने की क्षमता से प्रभावित हुए। कुशाग्र की कीपिंग कौशल ने भी गांगुली को प्रभावित किया और यहां तक कि उन्हें बताया कि उनमें एमएस धोनी की झलक दिखती है। ष्द इंडियन एक्सप्रेस ने शशिकांत कुशाग्र के हवाले से कहा। शशिकांत ने आगे खुलासा किया कि गांगुली ने उनके बेटे के लिए 10 करोड़ रुपये तक की बोली लगाने का वादा किया था और जब उन्हें दिल्ली ने चुना तो उन्होंने इसे एक चमत्कारी दिन बताया। बता दें कि कुशाग्र के नाम प्रथम श्रेणी मैच में 250 से अधिक का स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर होने का रिकॉर्ड है। यह उपलब्धि उन्होंने नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2021-22 मैच के दौरान हासिल की थी।

Leave a Comment