Sun, Apr 28, 2024
image
मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड /14 Feb 2023 12:45 PM/    1299 views

मुंबई इंडियंस ने नीलामी के बाद अपना 17 सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया

पवन शर्मा
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर पर संपन्न महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़यिं की नीलामी में फैंस को चौंका दिया। मुंबई इंडियंस ने इंग्लिश ऑलराउंडर नाट सिवर (3.2 करोड़ रुपये) को कप्तान हरमनप्रीत कौर (1.8 करोड़ रुपये) से मोटी रकम पर खरीदा। मुंबई इंडियंस ने नीलामी के बाद अपना 17 सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया, जिसमें से 6 विदेशी खिलाड़ी हैं।
बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत 4 मार्च को होगी और 26 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाय पाटिल स्टेडियम पर मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को संपन्न नीलामी में अपना मजबूत स्क्वाड तैयार किया है।
हरमनप्रीत कौर, नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्ट और जिंतामनी कलिटा।

Leave a Comment