Sun, Apr 28, 2024
image
इंडियन ऑयल ऐप के जरिये भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं /07 Nov 2023 12:17 PM/    67 views

ग्लोबल मार्केट में घटे कच्चे तेल के दाम

सुनील शर्मा
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों कच्चे तेल की तेजी पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली और इस कारण ब्रेंट क्रूड का भाव 0.16 डॉलर गिरकर 80.00 डॉलर पर आ गया। वहीं, डब्लूटीआई क्रूड का भाव 08 डॉलर गिरकर 80.82 डॉलर पर पहुंच गया है।
देश में तेल की सरकारी कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को तय किया जाता है। यह कीमतें कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी बदलाव नहीं किया है और कीमतें स्थिर रखी गई हैं, लेकिन कुछ शहरों में कीमतों में ढुलाई की लागत और अन्य कारणों से मामूली बदलाव हुआ है। आप भी आसानी से अपने फोन के जरिये पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment