Sat, Apr 26, 2025

Home/ खेल / पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा तेजतर्रार शतक, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को दिया

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा तेजतर्रार शतक, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को दिया

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में तेजतर्रार शतक जमाया

10 Jan 2023 02:01 PM 1034 views

पृथ्वी शॉ  ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा तेजतर्रार शतक, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को दिया

राहुल शर्मा
नई दिल्ली । मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ  ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी  के ऐलीट ग्रुप मैच में असम के खिलाफ केवल 107 गेंदों में शतक जमाकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। पृथ्वी शॉ ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 12वां शतक जमाकर मुंबई को लंच तक 171/1 के स्कोर पर पहुंचा दिया है। पृथ्वी शॉ ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में अपना पहला शतक जमाया और इसे पूरा करने के लिए केवल 107 गेंदें ली। इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 15 चौके व एक छक्का जमाया।भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ धमाकेदार शतक जमाया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 107 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया और भारतीय चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है।शॉ ने न सिर्फ तेजतर्रार पारी खेली बल्कि मुशीर खान के साथ 123 रन की शतकीय साझेदारी करके मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई। पता हो कि असम ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। बता दें कि पृथ्वी शॉ सितंबर में भारत ए स्क्वाड का हिस्सा थे, जिसने न्यूजीलैंड का सामना किया था। इसके बावजूद पृथ्वी शॉ का चयन घरेलू या विदेशी दौरे पर होने वाली किसी सीरीज में नहीं किया गया। पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला जुलाई 2021 में खेला था, जब वो श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा थे। पृथ्वी शॉ ने कुछ समय पहले कहा था कि वो सभी निराशा को पीछे छोड़कर कड़ी मेहनत करेंगे ताकि चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकें।