Sun, Apr 28, 2024
image
चक्रवाती तूफान के कारण देश में बाढ़ और भूस्खलन से लोग हुए परेशान /05 Sep 2023 11:24 AM/    283 views

दक्षिणी ब्राजील में चक्रवात से चार लोगों की मौत

जून महीने में भी इस अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात में गई थी 16 लोगों की जान
साओ पाउलो। ब्राजील  के दक्षिण में बसे राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात  के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चक्रवात से आए बाढ़ के कारण सोमवार को एक घर में पानी भर जाने से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और एक जोड़े की मौत तब हो गई जब उनकी कारें बाढ़ के पानी में समा गईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान के कारण अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे राज्य के 15 से अधिक शहरों में बाढ़ आ गई। इन सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों के अलावा राज्य की राजधानी पोर्टाे एलेग्रे भी शामिल है।
आपको बता दें कि जून में, एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात के आने से राज्य में 16 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Comment