Sun, Apr 28, 2024
image
जापान के पीएमओ ने एक्स पर मिसाइल दागने की जानकारी दी /13 Sep 2023 11:46 AM/    258 views

उत्तर कोरिया ने आज सुबह बैलिस्टिक मिसाइल दागी

सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन इस समय रूस के दौरे पर हैं। इस बीच जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बड़ी और हैरान करने वाली जानकारी दी है। जापान के पीएमओ ने एक्स पर बताया है कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इसके साथ ही जापान ने देश में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ और जापानी तट रक्षक ने बुधवार (13 सितंबर) को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि, बैलिस्टिक मिसाइल के आकार या रेंज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, मिसाइल के प्रक्षेपण की चेतावनी के करीब पांच मिनट बाद ही जापान के तटरक्षक बल ने मिसाइल के गिरने की पुष्टि की है।
जापान के पीएमओ ने एक्स पर कहा, उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।
परमाणु हथियारों से सपन्न उत्तर कोरिया ने कम दूरी, क्रूज मिसाइलों से लेकर अमेरिका तक मार करने की क्षमता वाली विशाल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है।

Leave a Comment